ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बेगूसराय में नौकरी दिलाने के नाम पर अपरहण, फिर मांगी फिरौती

25-May-2023 07:58 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे के अंदर ना सिर्फ बरामद कर लिया बल्कि अपहरण में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल छौराही थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी अरविंद कुमार यादव को 22 मई को नौकरी दिलाने के नाम पर पटना बुलाकर अपहरण कर लिया गया था और फिरौती में 6 लाख रुपए की मांग की गई थी इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने अपहृत की पिटाई कर उसकी पत्नी को वीडियो भेज कर फिरौती की रकम की मांग की थी।


 जिसके बाद परिजनों ने डर से 50 हजार रुपए अपहरणकर्ताओं को अकाउंट में ट्रांसफर किया था। पुलिस ने अपहृत अरविंद कुमार को औरंगाबाद जिले के पहाड़चापी मोड़ जीटी रोड से बरामद किया है पुलिस ने मौके से कैमूर जिले के आदर्श कुमार, एहसान अंसारी और गया जिले के सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है और एक कार बड़ी बरामद किया है। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरण करने का यह मामला था जहां एक व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें बेरोजगार युवकों का नंबर जुड़ा रहता है उस ग्रुप से कैमूर जिले का रहने वाला आदर्श कुमार ने अरविंद कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर पटना बुलाया और फिर इंटरव्यू के लिए गया ले गया और उसका अपहरण कर लिया। बदमाशों ने अरविंद की पत्नी से फिरौती के रूप में 6 लाख रुपए की मांग की हालांकि परिजनों ने 50000 बदमाशों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया था लेकिन अपहरण की सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसने औरंगाबाद जिले से ना सिर्फ अरविंद को बरामद किया बल्कि घटना में शामिल सभी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।