मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Apr-2023 02:33 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मुठभेड़ में ढेर हो गया है। जबकि इसके दो अन्य साथियों को भी गोली लगी है। वही इस दौरान गोली लगने से 5 पुलिस कर्मी भी घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों की गोली का जवाब एसटीएफ और जिला पुलिस ने दिया। जवाबी कार्रवाई में इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मारा गया। फिलहाल पुलिस ने बटोहिया के शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है। यह मुठभेड़ मटिहानी थाना क्षेत्र के आकाश पुर गांव में हुई थी। एसटीएफ को कुख्यात बदमाश बटोहिया के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुख्यात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
बदमाशों की फायरिंग के बाद एसटीएफ और जिला पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बटोहिया मारा गया। जबकि उसके 2 साथी को पुलिस ने दबोचा। इनके पास से एक कारबाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। कुख्यात बटोहिया भाजपा नेता और रिटायर आर्मी जवान विजय सिंह की हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था। फिलहाल उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। वही घायल थानाध्यक्ष विवेक भारती और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मटिहानी थाना अंतर्गत आकाशपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश विवेक कुमार उर्फ बटोही मारा गया है। जिस घर में उसे मार गिराया गया वह घर महंत दिनेश प्रसाद सिंह का है।
