ब्रेकिंग न्यूज़

कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Home / news / बेगूसराय में ममता-राहुल पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह,कहा- पाकिस्तानी साजिश के तहत देश...

बेगूसराय में ममता-राहुल पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह,कहा- पाकिस्तानी साजिश के तहत देश तोड़ने का काम कर रहे

02-Jan-2020 10:53 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। 

गिरिराज ने कहा किदेश के अंदर बड़ी साजिश के तहत पाकिस्तान के इशारे पर देश को तोड़ने की साजिश चल रही है।  अगर हिम्मत है तो कांग्रेस को और टुकड़े-टुकड़े गैंग को तो बोले रोहिंग्या घुसपैठियों को नागरिकता भी दे दी जाए या पाकिस्तान घुसपैठियों के नागरिकता दी जाए। ये सब केवल वोट बैंक के तहत काम कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियां और टुकड़े टुकड़े गैंग मोहम्मद अली जिन्ना के रास्ते पर चलने और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर पाकिस्तान की भाषा बोलने की कोशिश कर रहे हैं।  

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों को बचाने के लिए' विरोधियों के इशारे पर CAA और NRC को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष और टुकड़े टुकड़े गैंग इन मुद्दों पर न केवल देश में दहशत पैदा करने के प्रयास कर रहे हैं बल्कि देश में 1947 की स्थिति को वापस लाना चाहते हैं।

वहीं गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी व्यक्ति का प्रदेश होता है जो कह दिया कि सीएए के विरोध में बंगाल की झांकी दिल्ली के लालकिले पर नहीं जाएगी। ऐसा कहकर उन्होनें भारत माता का अपमान किया है।