मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jan-2023 06:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर पंचायत के सोहेलपुर बहियार की है। जहां एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। महिला की हत्या कर लाश को सरसो के खेत में फेंक दिया गया।
बहियार के एक सरसों खेत में 35 वर्षीय महिला की लावारिस अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी पंचायत के कस्बा निवासी स्वर्गीय दिलीप तांती के 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में की गई है।
गुरुवार की दोपहर खेत में काम करने जा रहे मजदूरों की नजर शव पर गयी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों के दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बलिया पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका रोजाना की तरह एक निजी स्कूल में खाना बनाकर घर लौट रही थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने महिला की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सरसो खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।