ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

बेगूसराय में लगा भीषण जाम, घंटों ट्रैफिक में फंसे सांसद ने उठाया यह कदम

12-Jul-2022 03:52 PM

BEGUSARAI : नीतीश सरकार राज्य में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कितना भी दावा करे लेकिन आये दिन कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो इसकी पोल खोल देती है. ऐसा ही एक वाकया फिर देखने को मिला है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा बेगूसराय शहर के ट्रैफिक में फंस गये. घंटों जाम में फंसे रहने के बाद सांसद राकेश सिन्हा इतना परेशान हो गये कि वे स्वयं जाम को खाली करवाने के लिए सड़क पर उतर गये. 


जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा बेगूसराय शहर के ट्राफिक में फंस गये. तकरीबन 1 घंटे जाम में फंसे रहने के बाद ट्राफिक कम नहीं हुआ. इसके बाद सांसद राकेश सिन्हा ने खुद जाम खाली करवाने की जिम्मेदारी संभाली. कुछ देर प्रयास करने के बाद ट्राफिक में कमी आई. हालांकि सांसद को देखकर कुछ आरएसएस और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने उनका प्रयास किया.


सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि यह जिला प्रशासन की लापरवाही है. शहर में काली स्थान में हर मंगलवार को पूजा अर्चना के लिए काफी भीड़ लगती है. घंटों जाम लगा रहता है. लेकिन प्रशासन के द्वारा यातायात व्यवस्थित करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया जाता है. गौरतलब है कि बेगूसराय शहर के काली स्थान चौक से महज 200 मीटर की दूरी पर नगर आयुक्त का कार्यालय एवं नगर थाना है.