तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
08-Feb-2021 11:39 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्याएं, लूट और चोरी जैसे घटनाएं अब आम बात हो गई है. पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव का है जहां अपराधियों ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं शव को उसके घर से कुछ दूर मकई के खेत में फेंक दिया. शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है.
मृतका की पहचान भूषण महतो की लगभग 20 साल की पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कल रात में ही अन्नू के घर के पास कुछ अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. सुबह जब लोगों ने खेत मे शव देखा तो सनसनी फैल गई.
हालांकि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अन्नू की 21 फरवरी को शादी होने वाली थी. उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. मां की मौत पहले हो चुकी है. एक भाई दिव्यांग है. एक और भाई है. वह बीए की छात्रा थी. वहीं मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.