ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना Bihar car crash : तेज रफ्तार कार ने एक परिवार को रौंदा, ससुर और बहू की मौत; 4 घायल Patna road development : पटना के इन दो इलाकों का होने वाला है कायाकल्प....युद्धस्तर पर काम, CM नीतीश ने अफसरों को दिया टास्क Patna accident : पटना के VVIP इलाके में भीषण सड़क हादसा, CM हाउस के बाहर थार गाड़ी ने पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी टक्कर, जवान हुए घायल Shiva Barat : गाड़ीवान बन नित्यानंद राय ने निभाई 40 वर्षों पुरानी शिव बारात की परंपरा, भव्य जलाभिषेक और आरती भी किया Bihar Highway News : बिहार में 3000 किमी सड़कें बनेंगी स्टेट हाईवे, अब पटना पहुंचना होगा आसान; जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान Kedarnath Temple News : बाबा केदारनाथ के दर्शन का इंतजार खत्म, जानिए कपाट खुलने की पूरी तारीख; चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

बेगूसराय में ज्वेलरी शॉप में लूट, स्वर्ण व्यवसायी को भी पीटा, परिवार को बनाया बंधक, नकाबपोश अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

22-May-2021 09:34 AM

By JITENDRA

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां नकाबपोश अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लूट कितने की हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसका आकलन लगाया जा रहा है। 



बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी आज सुबह 7 बजे कन्हैया ज्वेलर्स दुकान पर आए लूटपाट करने लगे इसका विरोध जब स्वर्ण व्यवसायी ने किया तब उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज की है। इस दौरान स्वर्ण व्यवसायी के परिवार को भी बंधक बनाए रखा और इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 



घायल दुकानदार की पहचान नंदकिशोर दास के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कन्हैया घर में ही दुकान खोल रखी थी। जब सभी सदस्य घर में थे तभी नकाबपोश अपराधी आए और सभी घर वालों को बंधक बना लिया। हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। 



जब इसका स्वर्ण व्यवसायी ने विरोध किया तब कन्हैया कुमार की बेरहमी से पिटाई की गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के डेढ़ घंटे बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे लेकर पुलिस के प्रति लोगों में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल लूटे गये आभूषणों का आकलन किया जा रहा है।