ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / बेगूसराय में 417 शिक्षक निलंबित, कॉपी नहीं जांचने पर हुई कार्रवाई, देखें पूरी...

बेगूसराय में 417 शिक्षक निलंबित, कॉपी नहीं जांचने पर हुई कार्रवाई, देखें पूरी लिस्ट

18-Mar-2020 05:52 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करने वाले शिक्षकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। आदेश का उल्लंघन करने वाले 417 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश संबंधित नियोजन इकाई को दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है।


जारी आदेश में नियोजन इकाई बखरी को 7, बलिया को 9, नगर परिषद बीहट को 14, जिला परिषद बेगूसराय को 338 तथा नगर निगम बेगूसराय को 49 शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में 417 नियोजित शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश संबंधित नियोजन इकाई को दिया गया है। योगदान नहीं करने वाले से शिक्षकों के भी निलंबन का आदेश जल्द ही संबंधित नियोजन इकाई को जारी किया जाएगा। 


बता दें कि बेगूसराय जिला में तीन लाख छह हजार 435 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जाना है तथा इसके लिए छह मूल्यांकन केंद्र बनाए गए तथा 1289 शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन इसमें से 285 शिक्षकों ने योगदान किया तथा 1004 शिक्षकों ने योगदान नहीं किया। जिसमें बीपी उच्च विद्यालय मूल्यांकन केंद्र भाग-एक पर 177 में से 40, भाग-दो पर 313 में से 45, ओमर बालिका उच्च विद्यालय प्रथम तल पर 135 में से 27, द्वितीय तल पर 339 में से 42, जेके उच्च विद्यालय पर 184 में से 54 तथा एसबीएसएस कॉलेज पर 141 में 77 शिक्षकों ने ही मूल्यांकन कार्य में भाग लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब शिक्षा विभाग द्वारा आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नियोजित शिक्षकों को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

देखें पूरी लिस्ट ...

news image

news image

news image

news image

news image

news image

news image