मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jul-2024 10:02 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को बदमाशों ने बारात जाने के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना के कैरीबाड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान निमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव निवासी मोहम्मद कयूम का 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मकसूद के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि घायल युवक अपने चचेरे भाई की शादी सामारोह में शामिल होने गया था।बारात जाने के दौरान युवक को किसी ने रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज़ सुनकर लोगो में हड़कंप मच गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने जख्मी को युवक को शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं।
घायल ने बताया कि वह अपने चाचा के पुत्र की शादी में शामिल होने गया था,बारात जाने के दौरान कैरीबाड़ी गांव पहुंचते ही वह अपने गाड़ी पर बैठा था तभी बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होने बताया कि गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल सका है। गनीमत रही गोली पीड़ित युवक के दाएं पैर में लगी है। डॉक्टर ने कहा घायल युवक खतरे से बाहर है..गोली पैर में फंसी हुई है। इलाज किया जा रहा है जल्द ही ठिक होकर घर चले जायेंगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।