ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Zoo Safari : अब लाइन खत्म! राजगीर सफारी में एक ही पास से मिलेगा पूरा जंगल एक्सपीरियंस, लॉन्च हुआ प्रायोरिटी पैकेज; जानिए क्या है ख़ास टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! “वापसी की आहट या फैंस का भ्रम?” नेट्स में दिखे महेंद्र सिंह धोनी, ‘थाला’ की एंट्री को लेकर बढ़ा सस्पेंस, जानिए कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

Home / news / बेगूसराय में बड़े आयोजन की तैयारी, इस दिन जुटेंगे देशभर के होम्योपैथिक डॉक्टर

बेगूसराय में बड़े आयोजन की तैयारी, इस दिन जुटेंगे देशभर के होम्योपैथिक डॉक्टर

03-Oct-2022 06:02 PM

BEGUSARAI : बेगूसराय में आगामी 8-9 अक्टूबर को बिहार राज्य होम्योपैथिक कांग्रेस का आयोजन होने जा रहा है। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, बिहार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय सेमिनार में बिहार समेत कई राज्यों के 1200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सेमिनार में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत देश स्तर के ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक डॉक्टर पहुंचेंगे, जो दो दिनों तक होम्योपैथ के लाभ के बारे में बताएंगे।


बिहार में 12वां और बेगूसराय में दूसरे राज्य स्तरीय बिहार राज्य होम्योपैथी कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राकेश सिन्हा समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। इसको लेकर आज आयोजन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के बीके तिवारी और अन्य डॉक्टरों ने कहा कि बेगूसराय को यह दूसरी बार मौका मिला है जहां राज्य स्तरीय दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया है।


उन्होंने कहा कि इससे होम्योपैथिक चिकित्सा में एक क्रांति आएगी और लोगों को नए-नए इलाज के तरीके के साथ-साथ दवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। देश स्तर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक होम्योपैथी वैज्ञानिक के प्रवक्ता डॉ.एमआर श्रीवास्तव, कर्नाटक के डॉ.बीटी रुद्रेश, यूपी के डॉ. एसएम सिंह, यूपी के ही डॉ रवि सिंह,डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. पंकज श्रीवास्तव समेत कई बड़े डॉक्टर दो दिवसीय सेमिनार में भाग लेंगे।