Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा
05-Dec-2022 01:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यहां ऑटो ने युवक को ठोकर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना जिले के लाखो सहायक थाना क्षेत्र के लाखो विश्वकर्मा चौक के पास की है। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के वार्ड 9 के स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह के 35 साल के बेटे नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने विश्वकर्मा चौक के पास एनएच 31 पर शव रखकर यातायात को काम कर दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पेंटिंग का काम करने वाला नीरज कुमार सोमवार की सुबह चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ़्तार ऑटो ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद आसपास के लोगों ने खदेड़कर ऑटो को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि नाबालिग चालक अनियंत्रित गति से दिनभर वाहन दौड़ाते रहते हैं। लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती है, जिसके कारण रोज हादसा होते रहता है। आक्रोशित लोगों का कहना है घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य के मौत से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाए तथा फरार हुए चालक को पकड़ा जाए। वहीं पुलिस ने ऑटो वाहन को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।