मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jun-2023 09:01 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गांव सफेगतपुर की है।
घायल युवक की पहचान सफेगतपुर निवासी रामजन्म सिंह उर्फ नागौ सिंह के पुत्र 35 वर्षीय निशांत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपियों के साथ निशांत का कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गांव के ही विजय सिंह अपने अन्य साथियों के साथ युवक को पकड़कर ले गया और जमकर पिटाई कर दी थी और पिता के सामने माफी भी मंगवाई थी।
इसके बाद जख्मी युवक अपने घर पर ही रह रहा था। इधर घटना के संबंध में युवक ने बताया विजय सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर मेरे घर आया और गोली मारकर फरार हो गया। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद एफसीआई थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि ये घटना संदिग्ध लग रही है। एसएचओ को निर्देशित किया गया है कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जाए। जो भी इसमें दोषी पाए जाएं उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।