ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बेगूसराय का TOP 10 शराब माफिया कुणाल गिरफ्तार, शराब की खेप के साथ साथी भी गिरफ्तार

09-Apr-2023 09:07 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI:  बेगूसराय में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया जिसका नाम टॉप टेन सूची में दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। टॉप टेन शराब माफिया  कुणाल को उसके साथी राज कुमार साह, राजेश राय और शिवम कुमार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवम् कुमार के बारे में बताया जाता है कि वो लक्ष्य ढाबा का मालिक है और ढाबे की आड़ में शराब तस्करी का काम करता था। पुलिस ने इन तस्करों के पास से 123 कार्टून विदेशी शराब, एक पिकअप वैन, दो बाइक और 5 मोबाइल बरामद किया है। 


एसपी योगेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघू निवासी रंजन सिंह के पुत्र कुणाल कुमार बड़ा शराब तस्कर है। वह पूर्व से अवैध शराब के दर्जन भर कांड दर्ज है और कई कांडो में फरार चल रहा था। बताया कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से कुणाल कुमार को लाखो थाना क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर दूरी के समीप पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से शिवम कुमार सहित पूरे गैंग को गिरफ्तार किया गया। शराब माफिया कुनाल कुमार की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस बहुत दिनों से प्रयासरत थी। लेकिन, वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। 


एसपी ने बताया कि कुणाल 2017 से शराब तस्करी के माध्यम से अकूत संपत्ति अर्जीत की है। हाल के नगर निगम चुनाव में कुणाल कुमार ने अपनी मां को उपमेयर के उम्मीदवार पद पर चुनाव मैदान में भी उतारा था लेकिन चुनाव में हार गई। वह बड़े पैमाने पर अलग-अलग राज्य पंजाब, हरियाणा से ट्रक से शराब मंगाकर बेगूसराय व इसके आसपास के क्षेत्रों में शराब बेचने का काम करता था। कुणाल कुमार का मोबाइल जप्त करने के बाद कुणाल का व्हाट्सएप ग्रुप कई राज खोल सकता है साथ ही पूछताछ में शराब तस्करी से जुड़े कई गिरोहों का पर्दाफाश हो सकता है।