हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Oct-2024 07:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एकसाथ दो मासूम बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चों का शव मिलने के बाद से उनका पिता फरार हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पिता ने ही दोनों बच्चों की हत्य़ा की है और भेद खुलने के डर से फरार हो गया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या वारी की है।
मृतक बच्चों की पहचान लाखों थाना क्षेत्र के अयोध्यावारी वार्ड-1 के रहने वाले सिकंदर यादव का 6 वर्षीया बेटा हिमांशु कुमार और 4 साल के हर्ष कुमार के रूप में हुई है। मृतक तीन भाई था जिसमें अब एक 10 साल का बड़ा बेटा अंशुमन कुमार बच गया है। बताया जा रहा है कि सिकंदर यादव एवं उसकी पत्नी खुशबू देवी के बीच तकरीबन 9 वर्षों से विवाद चल रहा था और उक्त विवाद की वजह से दोनों के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुके थे।
गुरुवार को शाम ढलते ही जब दोनों बच्चों का कुछ आता पता नहीं लगा तब लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। दोनों बच्चों का शव अयोध्यावारी स्कूल के पीछे पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया। शव की सूचना मिलने के बाद ही पिता सिकंदर यादव मौके से फरार है। बताया जा रहा है कि मृत बच्चों की मां खुशबू देवी के द्वारा लाखों थाने को कल बच्चों के लापता होने की सूचना दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस भी दोनों बच्चों की तत्परता से खोजबीन कर रही थी।
दोनों बच्चों का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इन बच्चों की मौत कैसे हुई और अगर उनकी हत्या की गई है तो इसका हत्यारा पिता या उसके अलावा कोई अन्य व्यक्ति हैं। एसपी मनीष ने बताया कि बच्चों के बारे में मां ने जानकारी दी थी। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।