ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल

बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला, पोक्सो एक्ट मामले के आरोपी को 20 साल की सजा

16-Sep-2023 08:18 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने पाॅक्सो मामले की सुनवाई करते हुए समस्तीपुर जिले के वालिसनगर निवासी आरोपित मनीष महतो को भारतीय दंड विधान की धारा 366 ए एवं पाॅक्सो की धारा 4(2 )में दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद आरोपित मनीष महतो को 20 साल सश्रम कारावास एवं 10 हजार अर्थ दंड की सजा सुनाई।


 अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा ने कुल 10 गवाहों की गवाही कराई। पोक्सो कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को एक लाख मुआवजे की राशि पीड़िता के पक्ष में भुगतान करने का आदेश दिया। आरोपित मनीष महतो पर यह आरोप है कि 9 जुलाई 2021 को जब सूचक अपनी मां के इलाज के लिए डॉक्टर से बात करने गया था तभी इसका फायदा उठाते हुए आरोपित मनीष महतो ने सूचक की नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर कर शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया और उसे बाइक पर बिठाकर गढपूरा ले गया।


गढपुरा से उसे समस्तीपुर ले गया फिर समस्तीपुर से बिना टिकट के ट्रेन से दिल्ली चला गया। दिल्ली से पानीपत उसे ले गया। तब तक पीड़िता को पता लग चुका था कि आरोपित शादीशुदा है। आरोपित ने पीड़िता पर शादी करने का दबाब बनाने लगा और उसके साथ गलत काम करने लगा। आरोपित शादी करने के लिए पीड़िता को समस्तीपुर ले गया जहां कुछ लोगों ने पीड़िता को उसके चंगुल से बचाया।