ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बेगूसराय : तस्करों ने एसी बोगी के बैटरी बॉक्स में छुपा रखा था...

बेगूसराय : तस्करों ने एसी बोगी के बैटरी बॉक्स में छुपा रखा था गांजा, बरौनी रेल पुलिस ने पकड़ा

07-Dec-2021 12:39 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाली ट्रेन से प्रत्येक दिन शराब बरामद किए जा रहे हैं। जबकि पूर्वोत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों से बरामद गांजा बरामद किए जा रहे हैं। सोमवार की रात भी बरौनी रेल पुलिस ने अगरतला-रानी कमलापति (हबीबगंज) स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से 22 पैकेट में बंद करीब 24 किलो गांजा बरामद किया है। 


बरौनी रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार की रात अगरतला से आई स्पेशल ट्रेन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों ने एसी बोगी के बैटरी बॉक्स में गांजा छुपा कर रखा था। 


लेकिन गुप्त सूचना और सघन जांच के बाद 12 पैकेट गांजा बरामद कर लिया गया है। कारोबारी पकड़ में नहीं आया है। इधर बीते 10-15 दिनों से बरौनी जंक्शन पर रोज शराब पकड़े जाने के बाद देर रात ट्रेन के बैटरी बॉक्स में गुप्त रूप से रखे गए गांजा की बरामदगी से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।