Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
15-Mar-2020 07:43 PM
BAGAHA: बाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भाग कर गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद करने में कामयाबी पा ली है। 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खूंखार तेंदुए को वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में किया। तेंदुए को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश करने के बाद पिंजरे में डाल दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि तेंदुआ बाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर गांव में पहुंच गया था और आतंक मचा रहा था। तेंदुए के गांव में घुसने से लोग दहशत में थे। देर रात तेंदुआ गांव में घुसा था। तेंदुए की गांव में घुसने का खबर के बाद हड़कंप मच गया। गांववालों ने वन विभाग को इसकी खबर दी। आज सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जो दोपहर बाद तक चलता रहा।
12 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद वन विभाग की टीम ने आखिरकार अपने कब्जे में कर लिया। ट्रैंकुलाइजर गन से तेंदुए को बेहोश कर उसे पिंजरे में कैद कर लिया गया। इस दौरान तेंदुआ पूरे गांव में तांडव मचाता रहा। पूरे दिन गांववालों की सांसे थमी रही। तेंदुआ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।