ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR NEWS : BDO साहिबा को अपनी गाड़ी पर दो नंबर प्लेट...

BIHAR NEWS : BDO साहिबा को अपनी गाड़ी पर दो नंबर प्लेट लगाना पड़ा महंगा, अब DTO ने लिया बड़ा एक्शन

05-Oct-2024 02:16 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिहार सरकार की महिला अधिकारी की गाड़ी में दो राज्यों का नंबर प्लेट लगा है और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन बिहार के सहरसा जिले से आया हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाड़ी पर दो-दो राज्य का नंबर प्लेट लगा हुआ है। इसके बाद अब इस मामले में डीटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन विभाग की ओर से बीडीओ की गाड़ी का चलान काटा गया है। 


दरअसल, सबसे बड़ी बात है कि यह गाड़ी किसी आम आदमी का नहीं बल्कि बिहार सरकार के महिला अधिकारी की है। यह मामला सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड से जुड़ा हुआ है। यह बीडीओ नेहा कुमारी की पर्सनल कार है। बताया जा रहा है कि वाहन के आगे बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 06 डीटी 8204 और उसके ऊपर बिहार सरकार प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी सौर बाजार सहरसा का बोर्ड लगा है। लेकिन पीछे में यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 14 सीजे 7708 लगा हुआ है। एक ही वाहन पर दो अलग-अलग राज्य का नंबर प्लेट लगा होने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद अब  डीटीओ ने यह एक्शन लाया है। 


बताया जा रहा है कि प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को दिन भर लोग विभिन्न कामों को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। लेकिन बीडीओ और सीओ के कार्यालय नहीं आने के कारण लोगों को बिना काम करवाने बैरंग वापस लौटना पड़ा। कार्यालय में मौजूद कर्मियों और पदाधिकारियों ने बताया कि साहब जिला में वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक में है। 


मालूम हो कि विगत दिनों सौरबाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेम प्लेट लगी गाड़ी में आगे पीछे दो अलग-अलग नंबर लगी वीडियो वायरल होने व प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। बीडीओ के इंतजार में दिन भर लोग प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन बीडीओ कार्यालय नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार बीडीओ का सरकारी वाहन विगत कई महीनों से गायब है और वह एक निजी गाड़ी में नेम प्लेट लगाकर उपयोग करती है, जिसका कोई एग्रीमेंट भी नहीं किया हुआ है।