ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

BDO साहब वसूल रहे होली का खर्चा-पानी, DDC का नाम लेकर 2-2 हजार कमीशन ऐंठ रहे हैं, देखिये Video

08-Mar-2020 01:56 PM

By HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के बावजूद भी सरकारी अफसर रिश्वत लेने में पीछे नहीं हट रहे हैं. छोटे-मोटे नहीं बल्कि बड़े-बड़े अफसर इस खेल में शामिल हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. दरअसल एक ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें BDO साहब कमीशन लेने की बात कर रहे हैं. इतना ही नहीं, DDC के साथ अच्छे संबंध होने के कारण विकास मित्र को सस्पेंड करवाने का धौंस दिखा रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बीडीओ साहब होली का खर्चा-पानी निकाल रहे हैं.


रिश्वत वसूलने का यह ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो पूर्वी चंपारण के मोतिहारी का है. इस ऑडियो में ढाका के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) किसी डाटा एंट्री ऑपरेटर से बातचीत कर रहे हैं. इस ऑडियो में कई तरह की बातें हो रही हैं. विशेषकर शौचालय निर्माण की राशि का भुगतान करने को लेकर कमीशन ऐंठने की बात हो रही है. रिश्वत नहीं देने पर डीडीसी साहब से बोलकर विकास मित्र को सस्पेंड करवाने का धौंस दिखा रहे हैं.


वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में बीडीओ साहब और ऑपरेटर बातचीत कर रहे हैं. इस ऑडियो में बीडीओ स्पष्ट कहते सुने जा रहे हैं कि शौचालय भुगतान में कमीशन मिलने में अगर विकास मित्र आड़े आ रहा है तो डीडीसी अपने आदमी हैं. उनसे बोलकर उसको सस्पेंड करवा देते हैं. ऑडियो में बीडीओ साहब जिस राजा का नाम ले रहे हैं, वह शौचालय राशि भुगतान का दलाल है.




वायरल ऑडियो में बीडीओ साहब बार-बार कह रहे है कि जितना कमीशन मिलेगा उतना ही भुगतान लोड किया जायेगा. सूत्रों की माने तो ढाका प्रखंड में बार-बार चर्चा रहा कि शौचालय भुगतान में 2-2 हजार की राशि वसूल कर ही भुगतान लाभार्थी के खाता में भेजा जा रहा है. दलालों के माध्यम से वसूली कराइ जा रही है. बहरहाल, अब यह देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद जिले के वरीय अधिकारी आरोपियों के ऊपर क्या कार्रवाई कर रहे हैं.