ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / BDO मैडम के साथ बदसलूकी, घर में घुसकर बदमाश कर्मचारी ने की बदमाशी...

BDO मैडम के साथ बदसलूकी, घर में घुसकर बदमाश कर्मचारी ने की बदमाशी

21-Jan-2020 02:28 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : बिहार में अफसर भी इन दिनों खुद को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां एक महिला बीडीओ ने एक बदमाश कार्यपालक सहायक के ऊपर घर में घुसकर बदमाशी करने का आरोप लगाया है. बीडीओ महोदया की ओर से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कार्यपालक सहायक को अरेस्ट कर लिया है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 


फोन कर मैडम को करता था परेशान
घटना सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड की है. जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा प्रसाद ने हुसैनगंज थाने में सिसवन के कार्यपालक सहायक चित्रांश श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. बीडीओ की ओर से दी गई प्राथमिकी के मुताबिक  कार्यपालक सहायक चित्रांश श्रीवास्तव पिछले 4-5 दिनों से फोन कर मैडम को परेशान कर रहा था. आरोपी कार्यपालक सहायक का आरोप है कि हुसैनगंज उसका ट्रांसफर सिसवन बीडीओ मैडम के कारण हुआ है. 


बाउंड्री पार कर आवास में घुसा
बीडीओ की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक घटना 19 जनवरी के दिन करीब 4 बजे की है. जब उनके सरकारी आवास में  कार्यपालक सहायक चित्रांश श्रीवास्तव चहारदीवारी फांदकर घुस आया. बीडीओ मैडम अपनी बेटी के साथ थी. बीडीओ ने बताया कि बाउंड्री पार करने के बाद आरोपी दरवाजे से घर में घुसने का प्रयास करने लगा. इस दौरान वह गाली भी दे रहा था.


ट्रांसफर करने का बना रहा था दबाव
बीडीओ की ओर से बदतमीजी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी कार्यपालक सहायक चित्रांश श्रीवास्तव को अरेस्ट कर लिया है. बीडीओ ने बताया कि चित्रांश बार-बार फोन कर हुसैनगंज ब्लॉक में वापस ट्रांसफर कराने की बात कह रहा था. जिसको लेकर उसका कॉल रिसीव करना बंद की तो उसने मेरे  सरकारी आवास में की बाउंड्री में घुस कर जबरदस्ती घर में आने की कोशिश की. फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है.