पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
10-May-2020 02:19 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक बार फिर बिहार में कोरोना के नए 17 मरीज मिले हैं. पटना के बेलछी, बाढ़ और आलमगंज में मरीज मिले हैं. गया के बाराचट्टी में 2, अरवल में 3, अररिया में 1और किशनगंज में 8 मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 646 हो गया है.
इससे पहले भी आज निकले कोरोना के 18 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले जो अपडेट दिया था उसमें भी बिहार में कोरोना के 18 नए मरीज मिले थे. ये कोरोना पॉजिटिव मरीज मधेपुरा, सहरसा, अररिया, बेगूसराय और दरभंगा से सामने आए है. इनमें मधेपुरा और सहरसा से सात-सात मामले जबकि दरभंगा से दो और अररिया और बेगूसराय से एक एक मामला सामने आया है.
प्रवासी मजदूरों के कारण बढ़ा आंकड़ा
एक दिन में ही 44 कोरोना मरीज सिर्फ प्रवासी मजदूर निकले हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार कल 49 मजदूरों का जांच किया गया. जिसमें 44 पॉजिटिव निकले. सभी मरीज दूसरे राज्यों से बिहार आए हैं. लॉकडाउन के कारण हजारों प्रवासी मजदूर दिल्ली, तेलंगाना, कोटा, जयपुर, केरल, गुजरात के कई शहर, हैदराबाद समेत कई जगहों से ट्रेनों में हजारों प्रवासी मजदूर बिहार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचे हैं. ये वैसे इलाके है जहां पर कोरोना कहर बरपा रहा है.