ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / बारिश से उत्पन्न हालात की सीएम नीतीश ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए...

बारिश से उत्पन्न हालात की सीएम नीतीश ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

08-Jul-2022 08:58 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में हुई बारिश से उत्पन्न हालात की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में मौजूद अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में हुई वर्षापात की जानकारी दी। बैठक में संबंधित विभाग के सचिव, कृषि विभाग के सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने एक जून से लेकर 8 जुलाई 2022 तक राज्य में हुए वर्षापात की स्थिति की जानकारी सीएम को दी। विभाग के मुताबिक इस दौरान 8 जिलों अररिया, बेगूसराय, बक्सर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया एवं सुपौल को छोड़कर शेष 30 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से भी कम वर्षापात दर्ज किया गया है।


अब तक राज्य में 15 से 20 प्रतिशत रोपनी का कार्य हुआ है। अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए इससे निपटने को लेकर विभाग तैयारी में जुटा है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्प वर्षापात के कारण संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभावित किसानों की समस्याओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीएम ने किसानों के बीच वैकल्पिक फसल को लेकर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही सीएम ने राज्य की नहरों में लगातार जलापूर्ति जारी रखने का निर्देश दिया।


समीक्षा बैठक में दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, आपदा प्रबंधन सह जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।