अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jun-2021 05:32 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: लगातार हुई बारिश की वजह से गांव में चारों ओर जलजाव की स्थिति बनी हुई है। पानी की निकासी नहीं होने से घरों तक पानी लगा हुआ है। बारिश के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। घटना मुफ्फसिल थाना के केवस निजामत गांव की है। जहां संजय दास की बेटी की मौत घर में लगे पानी में डूबने से हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची घर में सो रही थी तभी इसी दौरान वह बेड से नीचे गिर पड़ी। घर में बारिश का पानी भरा हुआ था और पानी में डूब जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर आगजनी की और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस लोगों को शांत कराने मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को जल निकासी का भरोसा दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर यातायात को बहाल किया जा सका।
