मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Jun-2024 10:07 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना को रोका गया। बाप-बेटे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से पुलिस ने देसी राइफल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया।
सहरसा में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को सुबह 4:00 बजे कनरिया अपर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक यादव और हकीम यादव दोनों रिश्ते में बाप-बेटे हैं। दोनों कठडुमर टोला इजराहा, थाना - कनरिया का रहने वाला है। वो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से घर में अवैध हथियार छिपा कर रखे हुए है।
वो कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। मिली सूचना के बाद पुलिस छापेमारी के लिए घर पर पहुंची। पुलिस ने दीपक यादव और हकीम यादव के घर से एक देसी 315 राइफल, एक देसी कट्टा एवं 4 जिन्दा कारतूस बरामद किया और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। बाप-बेटे की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। इस संबंध में कनरिया थाने में आर्म्स एक्स का मामला दर्ज कराया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों बाप-बेटे को जेल भेजा गया है।