ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बोले शत्रुघ्न सिन्हा..अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं मोदी...

बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..बोले शत्रुघ्न सिन्हा..अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं मोदी जी

30-May-2024 07:57 PM

By First Bihar

PATNA: आसनसोल लोकसभा सीट से TMC प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव-प्रचार के बाद पटना पहुंचे जहां मीडिया ने उनसे कहा कि बीजेपी 400 पार का नारा लगा रही है इस पर क्या कहेंगे? मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बिहारी बाबू ने कहा कि आखिरी मौका है जितना नारा लगाना हो लगाए..वो 400 लगाये या 600 लगाये..अब ये सब बात करने का कोई फायदा नहीं हैं। बीजेपी का राज खुल चुका है 4 जून को इसकी पुष्टि हो जाएगी। जो लोग 400 पार की बात अभी भी कर रहे हैं वो फ्रस्टेशन की निशानी है। 


वही शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर कहा कि कुछ भी कर लें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी..बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते..दस साल में यदि कुछ किया होता तो इतने सारे हथकंडे अपनाने की जरूरत नहीं पड़ती। अपनी विश्वसनीयता मोदी जी और एनडीए खो चुकी है।   


दरअसल 01 जून को लोकसभा चुनाव का अंतिम फेज है। इस दिन पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद और नालंदा लोकसभा सीट पर चुनाव होने हैं। जब भी लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा कही भी रहते हैं तो वोट देने के लिए पटना पहुंच जाता है। इस बार पटनासाहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनाव 01 जून को है। शत्रुघ्न सिन्हा खुद आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार हैं। वो चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। 01 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा 30 मई गुरुवार को ही कोलकाता से पटना पहुंच गये हैं। उनसे जब इस संबंध में पटना एयरपोर्ट पर बात की गयी तब उन्होंने बताया कि मेरा वोट पटना में है। हर बार वोट देने अपने मताधिकार का प्रयोग करने आता हूं। चुनाव-प्रचार के बाद अपने कर्तव्य का पालन करने आया हूं। उन्होंने अन्य लोगों से भी वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाकी जो बातें करूंगा 4 तारीख के बाद ही करूंगा। 


उन्होंने कहा कि अब तक के चुनाव में सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में हुआ है। पश्चिम बंगाल में ममता जी की लहर है। उम्मीद है कि  अंतिम चरण में 80 प्रतिशत से ऊपर मतदान होगा। ममता जी एक गेम चेंजर बनकर सामने उभरकर आएगी। मोदी जी को दस साल जनता ने मौका दिया था लेकिन बेरोजगारी और महंगाई पर उन्होंने कोई काम नहीं किया। पेट्रोल की कीमत कम नहीं हुआ। रूपये की कीमत गिर गयी। किसानों की आमदनी नहीं बढ़ी। आवास की बात नहीं कर रहे हैं। लोगों की सारी गारंटी फेल हो गयी और आज नई गारंटी लेकर मोदी जी आए हैं। जिस पर कोई विश्वास नहीं कर है। मोदी जी अपनी विश्वनीयता खो दिये हैं। जब करने को कुछ नहीं बचा है तो कहने को कहे जा रहे हैं लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। 


उनकी कथनी और करनी में अंतर देखने को मिल रहा है। इसका खामियाजा उनको ही भुगतना पड़ेगा। पीएम मोदी के ध्यान करने पर बोले की ध्यान करने में को कोई हर्ज नहीं है। ऐसा उन्होंने पहले भी किया था लेकिन पहले और अब में यह अंतर है कि ध्यान करने जाता है तो मीडिया के कैमरे को साथ लेकर जाता है। तेजस्वी के बारे में शत्रुघ्नन  सिन्हा ने कहा कि लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें है। तेजस्वी बहुत अच्छा कर रहा है जो काम किया है उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। युवाओं को तेजस्वी पर बहुत भरोसा है। तेजस्वी बहुत अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। चुनाव प्रचार की शाम खत्म हो चुकी सबको हमारी शुभकामना।