ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बारात से पहले पहुंच गये पुलिसवाले, दुल्हन ने ही SP साहब को किया फोन

03-Mar-2020 04:17 PM

MOTIHARI: बिहार सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चलाकर लड़कियों को सबल बनाने की लाख कोशिशें कर रही है लेकिन बाल विवाह जैसी कुरीतियां समाज से खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार के बाल-विवाह पर रोक लगाने की मुहिम उस वक्त साकार होते दिखी जब एक दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए बारात दरवाजे पर लगने से ठीक पहले एसपी को फोन किया तो शादी समारोह का पूरा सीन ही चेंज हो गया । बारात की जगह पुलिस दुल्हन के घर पहुंच गयी। 


नाबालिग दुल्हन की हिम्मत देर से ही सही लेकिन काम कर गयी। घर पर बारात लगने ही वाली थी। चहल-पहल पूरे मोहल्ले में दिख रही थी। लेकिन इधर दुल्हन के दिल में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। दुल्हन ने शादी न करने की ठान रखी थी लेकिन घर वाले राजी न थे। इस बीच उसे जिले के एसपी साहब का नंबर मिल गया। फिर क्या था उसने उन्हें मैसेज किया कि घर वाले और आसपड़ोस वाले मिलकर जबरन मेरी शादी कर रहे हैं मैं नाबालिग हूं और शादी नहीं करना चाहती। मेरी मदद कीजिए। फिर क्या था एसपी ने मैसेज मिलते ही तुरंत संबंधित थाने को फोन घुमाया तो फिर बारात पहुंचने के पहले पुलिस ही वहां पहुंच गयी। 


एसपी ने त्वरित करवाई करते हुए डीएसपी चकिया को मैजेस फॉरवर्ड करते हुए करवाई का निर्देश दिया ।डीएसपी के निर्देश पर डुमरिया थाना पुलिस ने बारात को बैरंग वापस लौटा कर महिला पुलिस के सहयोग से लड़की को अपने कब्जे में लेकर थाने पर ले आयी ।जहां लड़की ने अपनी आपबीती थाना को सुनाया। पूरा मामला डुमरिया घाट थाना क्षेत्र का है ।नाबालिक लड़की से शादी के लिए बरात मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के बसदेवपुर मुसहरी टोला से आयी थी। दुल्हा सुरेन्द्र यादव का पुत्र दीपक बताया जा रहा है।नाबालिक लड़की ने थाना को  बताया कि कुछ लोग पैसा लेकर उसकी शादी अधिक उम्र के लड़के से कराना चाह रहे थे । अब इस लड़की की इस साहस की चर्चा पूरे इलाके में है।