ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / बार बालाओं के डांस के दौरान फायरिंग के आरोपी दबोचे गए, चुनावी अदावत...

बार बालाओं के डांस के दौरान फायरिंग के आरोपी दबोचे गए, चुनावी अदावत में की थी ठांय-ठांय

10-Feb-2020 05:25 PM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा पुलिस ने ठुमके पर ठांय-ठांय करने वालों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। सरस्वती पूजा के दौरान हुई डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है। फाय़रिग के पीछे चुनावी अदावत की बात सामने आयी है।


जिला के सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर बार बालाओं  के डांस के दौरान आयोजको ने पूर्व के हुए पैक्स चुनाव की रंजिश को लेकर आयोजन स्थल के पास ही शरण महतो के घर मे हरवे- हथियार के साथ हमला बोल दिया था। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए वहां मौजूद लोगों से मारपीट की थी जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। पीड़ितों की शिकायत पर की गयी कार्रवाई में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी कट्टा,एक लोडेड पिस्टल और15 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।


पुलिस ने बताया कि धरहरा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर जागरण आयोजन किया गया था जिसकी जानकारी प्रशासन को नहीं थी। हालांकि जिस प्रकार की जागरण की जा रही थी उसमें स्पष्ट देखा जा रहा है की जागरण के नाम पर बार बालाओं का डांस किया जा रहा था। जागरण के नाम पर बार बालाओं के डांस का आयोजन आयोजन करने वाले आशीष कुमार उर्फ गांधी विकास कुमार प्रदुमन कुमार और विकास शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था।