मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
27-Jun-2023 09:19 PM
By First Bihar
BANKA: बिहार में पिछले सात साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने दोनों पर सख्त मनाही है। लेकिन शराब की जगह अब लोग गांजी, अफीम, स्मैक, ब्राउन सुगर, सुलेशन, व्हाइटनर, कफ सिरप सहित कई नशे का प्रयोग करते हैं। यह सब जानते भी है और यही कारण है कि आए दिन भारी तादाद में गांजा और अफीम की खेप पकड़ी जाती है। इस बार भी गांजे की बड़ी खेप बरामद की गयी है। बरामद गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
गांजा बिहार के बांका जिले में एक मिनी ट्रक से बरामद किया गया है। बौंसी पुलिस ने मंगलवार को मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड समीप एक मिनी ट्रक में बड़ी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बस स्टैंड चौक पर एक मिनी ट्रक से 30 पैकेट में तीन क्विंटल गांजा बरामद किया गया है।
गांजा के पैकेट को रबड़ से पैकिंग कर ले जाया जा रहा था ताकि गंध बाहर नहीं जा सके। मौके पर दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्कर मुंगेर जिले के साहिब दियारा गांव के छोटू यादव एवं जमुई जिला के झाझा थाना अंतर्गत कठबजरा गांव के टुनटुन यादव है। गांजा की खेप पश्चिम बंगाल के रानीगंज से लेकर खगड़िया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गांजा की खेप खगड़िया के गांजा तस्कर राजकिशोर यादव को डिलीवरी करना था। गांजा की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि श्रावणी मेला को देखते हुए गांजा की खेप ले जाई जा रही थी।छापेमारी टीम में अवर निरीक्षक पंकज किशोर सहित अन्य पुलिस जवान थे। गौरतलब है कि भल चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम का 24 घंटे निगरानी रहता है। इसके बावजूद शराब एवं गांजा की तस्करी रुक नहीं रही है।