Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया Bihar Bhumi: बिहार के जमीन माफिया, दलाल और मुंशी हो जाएं सावधान! सरकार करने जा रही सख्त कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने चेताया पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ी ट्रेन, जल्द शुरू होगा परिचालन Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Patna News: पटना में GOAL Institute का होली मिलन समारोह, रंगों, रिश्तों और सम्मान का भव्य उत्सव Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा
09-Jan-2021 12:11 PM
BHAGALPUR : कोरोना संकट के इस काल में पूरा देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है. शिक्षा जगत पर भी कोरोना के कारण गहरा प्रभाव पड़ा है. कई सारे शिक्षक की हालात ऐसी हो गई है कि वो दाने-दाने को मोहताज हो गया है. क्षक सहित कोचिंग और निजी स्कूल आदि शिक्षण संस्थानों के संचालक घोर आर्थिक मंदी से जूझ रहे थे.
इसी बीच भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां शुक्रवार को कमेस्ट्री के शिक्षक सीबी सिंह उर्फ चंद्र भूषण सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि उन्होंने बैंक से लोन लिया था और उनपर ईएमआई भरने के लिए दवाब बनाया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि बैंक कर्मी उनके घर पहुंच गए थे और स्टूडेंट के सामने ही उनकी बेइज्जती हुई थी. इस बात से आहत होकर उन्होंने जहर खाकर सुसाइड कर लिया.
बताया जा रहा है कि भागलपुर के सराय स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले फेमश कमेस्ट्री के शिक्षक सीबी सिंह ने बैंक से लोन लिया था. लेकिन कोरोना काल में सारे काम ठप पड़ जाने के बाद वो लोन चुकाने में असमर्थ हो गए. इस मामले में बैंक अधिकारियों द्वारा समझौता किया गया. मार्च माह में पैसों को वापस करने की बात पर सहमति बनी. पर इसी बीच शिक्षण संस्थानों के 4 जनवरी 2021 को दोबारा खुलने के बाद बैंक ने दोबारा सीबी सिंह को लोन के पैसों को चुकाने के लिए एक नोटिस भेज दिया.जिससे आहत होकर उन्होंने शुक्रवार को अपने घर पर ही जहर खा लिया.
घटना के बाद परिजन और दोस्त उन्हें लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में शुक्रवार शाम उनकी मौत हो गयी. सीबी सिंह मूल रूप से बेगूसराय जिला के टाउन थाना क्षेत्र स्थित हनुमान गढ़ी के रहने वाले थे.