ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बंगाल की सीमा में बिहार पुलिस का चला बुलडोजर, मालदा में 20 झोपड़ियां...

बंगाल की सीमा में बिहार पुलिस का चला बुलडोजर, मालदा में 20 झोपड़ियां गिराने का आरोप

22-May-2022 03:00 PM

PATNA : बिहार पुलिस का पश्चिम बंगाल की सीमा में बुलडोज़र चला है. बता दें पश्चिम बंगाल पुलिस प्रशासन को बिना सूचना दिए बिहार पुलिस पर 20 घरों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर का चलाने का आरोप लगा है. बीजेपी का टीएमसी पर आरोप है कि शुक्रवार की शाम मालदा के हरिश्चंद्रपुर स्थित सादलीचक पंचायत के सहाराबहार इलाके में 20 घरों को बिहार पुलिस की मदद से ध्वस्त किया गया है.


जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्रपुर के दो नंबर ब्लॉक के सहारा बेहरा मौजा के सदालीचक ग्राम पंचायत अंतर्गत राज्य सड़क के किनारे करीब 70 साल से 20 परिवार रह रहें है. इस सभी के पास कोई अपनी जमीन नहीं है. तृणमूल नेता गणेश प्रामाणिक की जमीन वहीं पर घरों के पीछे है. पीड़ित परिवार के अनुसार अक्सर हम लोगों को हटने जाने की धमकी दी जाती रही है. जिसके आज जेसीबी की मदद से झोपड़ियों को गिरा दिया गया. आरोप है कि बच्चों और बुजुर्गों को bihar पुलिस ने पीटा भी है.  


फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.