ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बंद घर के बरामदे में मिला मानव कंकाल, इलाके में सनसनी

10-Jul-2024 07:47 PM

By First Bihar

MOTIHARI: मोतिहारी में एक बंद घर के बरामदे से एक कंकाल बरामद हुआ है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब गृह स्वामी ने घर का ताला खोला। ताला खोलते ही बरामदे पर छत से एक साड़ी लटकता दिखा और उसके नीचे एक कंकाल पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वही बरामद कंकाल की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 


घर के मालिक ने बताया कि यह कंकाल उनके बेटे का नहीं है। घटना पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के खोरीपाकर गांव वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ सिंह उर्फ बाबर सिंह की पत्नी अनिता देवी जो दो माह से अपने बेटी के घर फेनहारा थाना के कालुपाकर गांव में रह रही थी। जब वह अपने घर राशन लेने आई तो घर का दरवाजा खुला देख दंग रह गई। आंगन के बरामदे में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ था। 


जिसकी सूचना पचपकड़ी पुलिस को दी गयी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को बंद कर चौकीदार को वहां तैनात किया है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली की अनीता देवी और उसके बेटे के बीच चार माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे बाद उसके बेटे ने कहा कि आज से तू मेरी मां नहीं है। उसके बाद मां बेटे के बीच बातचीत बंद हो गई। 


इसी बीच विवाद के दो माह बाद अनिता देवी अपने बेटी के ससुराल फेनहारा थाना क्षेत्र के कालुपाकड़ आ गई। दो महीने बाद जब वह राशन लेने के लिए घर गई  और जैसे ही गेट खोला तो सामने बरामदे में कंकाल पड़ा था। उसने आसपास के लोगों को बताया जिसकी सूचना पर मौके पर एफएसएल की टीम के साथ पुलिस पहुंची। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के परिजन कुछ छुपा रहे हैं।