ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / news / बालू के अवैध खनन में सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी, दो IPS समेत...

बालू के अवैध खनन में सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी, दो IPS समेत 41 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगा केस

16-Jul-2021 05:25 PM

PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन के खेल में शामिल पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही होने जा रही है. बिहार सरकार ने अवैध खनन में संलिप्त पाए गए अधिकारियों के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कराने का फैसला किया है.  सूत्रों के मुताबिक राज्य के गृह सचिव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है.


विभागीय सूत्रों के मुताबिक बालू के अवैध खनन के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए 2 आईपीएस समेत 41 अधिकारियों पर कार्रवाई और उनके खिलाफ केस दर्ज कराने का फैसला किया है. इन सभी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया जाएगा. सूत्रों की माने तो गृह सचिव ने इस संबंध में आदेश से पारित करते हुए आर्थिक अपराध इकाई को केस दर्ज करने का आदेश दिया है.


आपको बता दें कि 5 जिलों में बालू के अवैध खनन को लेकर सरकार ने पिछले दिनों लगातार कार्रवाई की है. इस दौरान 2 जिलों के एसपी को सरकार ने मुख्यालय वापस बुला लिया. इनमें भोजपुर के एसपी रहे राकेश दुबे और औरंगाबाद के एसपी रहे सुधीर कुमार पोरिका का शामिल हैं. इसके अलावा चार डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी सरकार ने वापस मुख्यालय बुला लिया है.


सरकार ने अवैध खनन के मामले में अन्य विभागों से जुड़े अधिकारियों के ऊपर भी एक्शन लिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी के साथ-साथ खनन विकास पदाधिकारियों के ऊपर भी गाज गिरी है. इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन हुआ है. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक ऐसे 41 बड़े अधिकारियों के ऊपर केस दर्ज करने की तैयारी है, जिन्होंने अवैध खनन माफिया के साथ मिलकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित की.