ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / बालू घाटों पर नहीं शुरू हुआ खनन : अधिकारियों पर गिरी गाज ;...

बालू घाटों पर नहीं शुरू हुआ खनन : अधिकारियों पर गिरी गाज ; विभाग ने वेतन भुगतान पर लगाया रोक

27-May-2024 06:41 AM

By First Bihar

PATNA :  खान एवं भू-तत्व विभाग ने बालू घाट बंदोबस्ती में विलंब और खनन शुरू न होने के मामले में फिलहाल दो जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों के मई महीने के वेतन पर रोक लगा दी है।


वहीं, जिलों की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है कि 17 जिले बालू घाटों की बंदोबस्ती और खनन कार्य  शुरू करने के मामले में पीछे चल रहे हैं जिसे विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसके बाद विभाग के स्तर पर सभी खनिज विकास पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर नदियों से खनन प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का पालन न होने पर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


खान एवं भू-तत्व विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिन 17 जिलों में खनन और बंदोबस्ती का काम धीमी गति से चल रहा है वे जिले हैं सीतामढ़ी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सारण, गोपालगंज, सिवान, शिवहर, वैशाली, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज। इन सभी 17 जिलों में कुल 132 बालू घाट हैं। इनमें से 93 की ई-नीलामी अभी तक नहीं हुई है।


उधर, कुल 39 घाटों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 16 घाट ऐसे भी हैं, जिन्हें पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है।इसके बावजूद इनमें खनन का कार्य मात्र 10 घाटों पर ही प्रारंभ हुआ है। अब विभाग ने प्रतिदिन खनन कार्यों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।