Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
15-Jan-2024 10:50 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अवैध बालु खनन के कई मामले सामने आते रहते हैं। बालू ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से इनका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अब बालू चालान का दुरुपयोग करने वाले ठेकेदारों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकारी योजनाओं में एक ही चालान की बार-बार फोटो कॉपी करके दुरुपयोग करने वाले ठेकेदारों को अब इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। खान और भू-तत्व विभाग अब इन मामलों को लेकर कड़े आदेश दिए हैं।
दरअसल, बालू और गिट्टी की ढुलाई तथा खनन में ऐसे मामले सामने आने के बाद इसकी सघन जांच का फैसला लिया गया है। ऐसे ठेकेदार जो बालू चालान का दुरुपयोग करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी कार्य विभागों में चल रही तमाम परियोजनाओं में उपयोग हो रहे ई-चालान की जांच करने का आदेश खनन एवं भू-तत्व विभाग ने सभी जिलों के खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षकों को दिया है।
वहीं, खनन और भू-तत्व विभाग ने आदेश दिया है कि, हर हफ्ते कम से कम 5 परियोजनाओं में चालान की मूल प्रति की जांच कर दोषी पाए गए ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं अगर इन मामले में जांच पदाधिकारियों के द्वारा लापरवाही दिखाई जाएगी तो विभाग उन पर भी सख्त कार्रवाई करेगा। सूत्रों की माने तो खनन एवं भू-तत्व विभाग में 2023- 24 के लिए सरकारी कार्य विभागों से राजस्व प्राप्त करने का वार्षिक लक्ष्य 914 करोड़ रुपए तय किया गया था लेकिन इसके मुकाबले 20 नवंबर 2023 तक करीब 303 करोड़ की ही वसूली हुई है।
उधर,विभाग ने अब ई- चालान में भी संशोधन करने का निर्णय लिया है। एक चालान का फोटोकॉपी कर हो रहे दुरुपयोग को लेकर विभाग इसमें अहम बदलाव करने जा रही है। जिसे लेकर विभाग ने एनआईसी को पत्र भी लिख दिया है। वहीं इन मामलों में आरोपी पाए गए ठेकेदारों पर करीब 25 गुना अधिक तक जुर्माना लगाया जा सकता है।