ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार : अवैध बालू खनन के मामले में एक और थानेदार पर शिकंजा,...

बिहार : अवैध बालू खनन के मामले में एक और थानेदार पर शिकंजा, EOU ने एक प्रधान लिपिक के ठिकानों पर भी की छापेमारी

08-Mar-2022 10:58 AM

PATNA : बिहार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन लगातार जारी है. EOU ने आज दो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकंजा कसा है. भोजपुर के सहार में थाना अध्यक्ष रह चुके आनंद कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही साथ औरंगाबाद जिला समाहरणालय के जिला कल्याण कार्यालय में प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है.


सहार के थानेदार रह चुके आनंद कुमार सिंह के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. उनके बालू माफिया के साथ कनेक्शन की जानकारी सामने आई थी. आनंद कुमार सिंह के बाढ़ स्थित पैतृक निवास और पटना के रूपसपुर में किराए के मकान में छापेमारी की गई है. बाढ़ थाने के शहरी गांव में आनंद कुमार सिंह का पैतृक आवास है. जबकि रूपसपुर के अपर्णा कॉलोनी में किराए के मकान में उनका रहना है. इन दोनों जगहों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी की है.


उधर औरंगाबाद जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी है. इसमें औरंगाबाद के जम्होर थाना स्थित उनके पैतृक आवास औरंगाबाद के मिनी बीघा स्थित मकान और औरंगाबाद जिला समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भी तलाशी ली जा रही है. इन दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली थी. छापेमारी खत्म होने के बाद ही अंतिम तौर पर रिकवरी को लेकर कोई जानकारी साझा की जाएगी.