EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
27-Oct-2022 08:23 PM
By AJIT
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। शोभा यात्रा के दौरान बैलून में गैस भरने वाला सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे बैलून में हवा भरने वाले दुकानदारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल बताये जा रहे हैं। इस घटना से इलाके में अफऱा-तफरी का माहौल है।
घटना भागलपुर जोगसर थाना क्षेत्र के शारदा टॉकीज के पास की है जहां काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बैलून भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान बैलून में गैस भरने वाले व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ब्लास्ट के दौरान 2 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही शोभा यात्रा में जा रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग को हल्की चोट आई है। वहीं घायल 2 लोगों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।