Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
07-Jul-2022 08:15 PM
PATNA : शुक्रवार से राजधानी पटना की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद दिखने वाली है। दरअसल बकरीद के त्यौहार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे को देखते हुए राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने की तैयारी है। 10 जुलाई को बकरीद है, इसलिए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। राजधानी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 282 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को पटना पहुंचने वाले हैं, लिहाजा बकरीद के बाद भी पटना में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। एसपीजी शुक्रवार को पटना पहुंच जाएगी। पटना के इलाकों को एसपीजी अपने निगरानी मिलेगी जहां प्रधानमंत्री को विजिट करना है।
पटना जिला प्रशासन में आने वाले दिनों में संवेदनशीलता को देखते हुए 282 मजिस्ट्रेट के साथ-साथ 8 एएसपी, 10 डीएसपी और दो हजार से ज्यादा अतिरिक्त फोर्स तैनात करने का फैसला किया है। इसमें एसआरएएफ के साथ-साथ सैप के जवान भी शामिल होंगे। लाठी बल को भी तैनात किया जाएगा, साथ ही साथ पटना पुलिस ने यह तय किया है कि सिविल ड्रेस में संवेदनशील इलाकों के अंदर पुलिस की मौजूदगी रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या गलत तरह की जानकारी साझा करने वालों की मॉनिटरिंग भी होगी। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल की स्थापना कर दी गई है।
पटना पुलिस के मुताबिक पटना सदर अनुमंडल में 78, दानापुर में 31, बाढ़ में 55, मसौढ़ी अनुमंडल में 38, पटना सिटी में 57, पालीगंज में 23 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सभी थानेदारों को भी अपने अपने इलाके में पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह की लापरवाही होने पर संबंधित थानेदारों के ऊपर गाज गिर सकती है। बकरीद को लेकर पटना के गांधी मैदान में नमाज के लिए भी इंतजाम किया गया है। नमाजी पैदल ही गांधी मैदान में प्रवेश ले पाएंगे। इसके लिए बजाप्ता रूट मैप तैयार किया गया है।