Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
07-Oct-2020 04:14 PM
MOTIHARI : मोतिहारी में एक बकरी के बच्चे को बचाने के चक्कर में मां-बेटे की नहर में डूबकर मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे के शव को कब्जे में ले लिया है.
मामला चकिया थाना इलाके के पूरन छपरा बाजार की है. बताया जा रहा है कि पूरन छपरा गांव की रहने वाली 50 साल की जैतून खातून का पति फूल मोहम्मद कई साल पहले गायब हो गया था. जिसके बाद से जैतून खातून और उसका छोटा बेटा अकेले रहते थे. दोनों बकरी पालकर अपना भरण पोषण करते थे. बुधवार को भी दोनों मां-बेटे बकरी चराने गए थे.
उसी दौरान गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पानी में एक बकरी का बच्चा गिर गया. उसे ही बचाने के लिए जैतून खातून का 18 साल का बेटा हासिम नहर में उतरा, पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया. बेटे को डूबता देख मां उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई और वह भी गहरे पानी में समा गई. जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तबतक दोनों की डूबकर मौत हो गई थी. दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.