छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
08-Apr-2022 03:20 PM
PATNA : विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने भले ही 6 सीटों पर जीत हासिल की हो लेकिन तेजस्वी यादव इस चुनाव में सबसे बड़े गेनर के तौर पर उभर कर निकले। अब आरजेडी के लिए एक और अच्छी खबर है। नवादा सीट पर पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल करने वाले निर्दलीय एमएलसी अशोक यादव आरजेडी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, अशोक यादव पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के भतीजे हैं। अपनी जीत के बाद निर्दलीय एमएलसी अशोक यादव ने कहा है कि उनके भविष्य का फैसला राजबल्लभ यादव करेंगे।
अशोक यादव ने नवादा सीट पर दावेदारी पेश की थी लेकिन आरजेडी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। राजबल्लभ यादव का भतीजा होने के कारण अशोक यादव ने कदम पीछे नहीं खींचा और राजबल्लभ के बूते ही उन्होंने विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल की। अब जब उनके भविष्य को लेकर सवाल किया जा रहा है तो उन्होंने दो टूक कह दिया है कि भविष्य को लेकर कोई भी फैसला चाचा राजबल्लव ही करेंगे।
राजबल्लभ यादव दुष्कर्म के मामले में फिलहाल जेल में हैं। पिछला चुनाव उनकी पत्नी विभा देवी ने लड़ा था और फिलहाल वह आरजेडी से विधायक हैं। ऐसे में इस बात की संभावना नहीं दिखती कि अशोक यादव को राजबल्लभ यादव आरजेडी छोड़कर कहीं और जाने के लिए कहेंगे। जाहिर है उम्मीदवार के चयन में चूक होने के कारण भले ही आरजेडी सीट पर हार गई हो लेकिन बागी उम्मीदवार ने जीत हासिल कर तेजस्वी का ही हाथ मजबूत किया है। अब देखना होगा राजबल्लभ का निर्देश अशोक यादव तक पहुंचता है और कब वह आरजेडी के साथ आते हैं। अगर अशोक यादव आरजेडी के साथ आए तो नए विधान पार्षदों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी। फिलहाल विधान परिषद में आरजेडी के सदस्यों की संख्या 11 है।