Bihar expressway : बिहार के इस जिले से गुजरेंगे तीन बड़े एक्सप्रेसवे, रेल कनेक्टिविटी से मिलेगा आर्थिक बल Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर
23-Jan-2021 07:52 PM
By DEEPAK
BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर पश्चिम चंपारण जिले से आ रही है, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में पुलिस की गाड़ी पूरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गई है. शराब बिक्री की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी. जब यह हमला किया गया. पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
घटना बगहा के रामनगर थाना इलाके की है, यहां मधुबनी गांव में शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर हमला किया गया है. शराब के धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला किया है, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की चोट भी आई हैं. इस दौरान शराब धंधेबाज द्वारा पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस टीम को अपना वाहन को छोड़कर भागना पड़ा.
इधर सूचना पाकर एसडीपीओ अर्जुन लाल स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. साथ हीं इसकी सूचना अन्य थानों को भी दे दी गई है. रामनगर थाना के एसआइ नीतेश कुमार, एएसआइ रंजन यादव, सुनील कुमार, जितेन्द्र प्रसाद पुलिस के जवान व महिला सिपाहियों के साथ गांव में शराब के लिए छापेमारी करने पहुंचे थे. पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया. हमला करने वालों में पुरुष के साथ महिला धंधबेाज भी शामिल थी. जिसके कारण पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को भागना पड़ा. सूचना के अनुसार इस क्रम में उपद्रवियों ने दो पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है.