ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

BAGAHA NEWS: भाजपा सांसद और विधायक के सामने ही हेल्थ किट लूटने लगे लोग, मची अफरा-तफरी

25-Sep-2024 06:35 PM

By First Bihar

BAGAHA: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर बिहार के बगहा अनुमंडल अस्पताल में बीजेपी के द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच हेल्थ किट का वितरण किया गया। बीजेपी के पोषण अभियान में पौष्टिक आहार किट लूटने की होड़ मच गई। यह सब कुछ बीजेपी सांसद और विधायक के सामने ही लोगों ने किया।


महिलाएं एक दूसरे से धक्का-मुक्की करतीं नज़र आईं तो वहीं पुरुष हेल्थ किट लूटने के लिए आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बगहा सदर विधायक राम सिंह समेत दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहें। उनके सामने ही लोग हेल्थ किट लूटने लगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया की बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ही सेवा सप्ताह मना रही है। 


जिसके तहत बगहा समेत जिलाभर में 50 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों क़ो सीधा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने अनुमंडलीय अस्पताल को पेपरलेस सर्विस में अव्वल स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की यह बगहा के लिए गौरव का क्षण है । 


इस दौरान केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे नें RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा की कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसमें गाँधी परिवार से हीं देश के नेता का चयन होता है। उन्होंने कहा की RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने पर राबड़ी देवी क़ो बिहार का सीएम बनाया गया था, कांग्रेस औऱ RJD परिवारवाद औऱ तुष्टिकरण की राजनीत करती है। कांग्रेस औऱ RJD जैसा बीजेपी में होता तो आज ग़रीब का बेटा सतीश चंद्र दुबे केंद्र में मंत्री नहीं होता। उन्होंने वक्फ संसोधन बिल को देशहित में बताते हुए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की ।news image

news image