अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-May-2022 11:33 AM
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ गेहूं में डालने वाला सल्फास खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसमें मां और तीन बच्चे की इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चे का पटना में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की का है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक़ आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने ऐसा कदम उठाया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक महिला की पहचान 35 साल की रिंकू देवी के रूप में की गई है।
वहीं तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जिसमें 10 साल का करण, 8 साल की शिवानी, 4 साल की सलोनी है। वहीं एक बच्ची की स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है। बच्ची 2 साल की संध्या बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज पटना में किया जा रहा है। हैरान करने वाली बात है कि एक मां ने अपने ही चार बच्चों और ज़हर खिला दिया ओर उसने खुद भी ज़हर खाकर अपनी जान दे दी। इसके पीछे ज़रूर कोई गंभीर मामला माना जा रहा है।