बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
11-Jul-2022 01:53 PM
PATNA: बाढ़ एनटीपीसी की एक नंबर यूनिट से बिजली का उत्पादन बंद हो गया है। तकनीकी कारणों से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। जिसका खासा असर बिजली की सप्लाई पर पड़ रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि देर शाम तक यूनिट 1 से उत्पादन शुरू हो जाएगा। NTPC के एक नंबर यूनिट में आई खराबी को ठीक करने में टेक्निकल टीम लगी हुई है।
एक यूनिट के ठप होने से 1980 मेगावाट की जगह 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन फिलहाल हो रहा है। बिजली की सप्लाई आज देर शाम तक सामान्य हो जाएगी। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ी है वही एक यूनिट के खराब होने से बिजली की समस्या देखी जा रही है।
बाढ एनटीपीसी से ही बिहार में बिजली की सप्लाई की जाती है। दरअसल बाढ़ के एक नंबर यूनिट के बॉयलर ट्यूब में खराबी आई है। बॉयलर ट्यूब के लीकेज होने की वजह से इस यूनिट से बिजली का उत्पादन ठप हो गया है।
पहले 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन एनटीपीसी बाढ़ से होता है लेकिन एक यूनिट में आई खराबी की वजह से अब 1320 मेगावाट बिजली का ही उत्पादन हो रहा है। कुल 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन इन दिनों कम हो रहा है। जिससे सप्लाई पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।