25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Jul-2024 12:55 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरभंगा से दिल्ली जा रही 12565 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद यात्रियों की रेल यात्रियों की सांसें हलक में अटक गई।
दरअसल, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इस घटना के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई। ट्रेन के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया।
खुदीराम बोस पूरा और कर्पूरी ग्राम के बीच हुए इस हादसे के बाद ड्राइवर द्वारा नजदीकी स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दिए जाने के बात मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने टूटे हुए कपलिंग को ठीक किया और उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों की जान में जान आई।