LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल
23-Oct-2023 11:42 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के चर्चित विधायक को सरेआम अस्पताल में पिस्तौल लहराना महंगा पड़ गया है। काफी अकड़ के साथ यह कहने वाले कि - पिस्तौल है तो लहराएंगे नहीं कहना बेहद महंगा पड़ गया। अब इन्हें अपना पिस्तौल गमा करना पड़ गया है।
दरअसल, गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने लाइसेंस स्थगित होने के बाद दुकान में रिवाल्वर जमा करना पड़ा। उन्होंने अपना हथियार जमा कर दिया है। विधायक डीएम के आदेश के खिलाफ प्रमंडलीय आयुक्त के यहां अपील करेंगे। मायागंज अस्पताल में हाथ में रिवाल्वर लेकर जाने पर डीएम ने पुलिस की जांच के आलोक में लाइसेंस को स्थगित करने का आदेश दिया था।
विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि डीएम के आदेश पर भागलपुर स्थित एक दुकान में उन्होंने हथियार जमा कर दिया है। डीएम के आदेश के खिलाफ वह दशहरा के बाद प्रमंडलीय आयुक्त के यहां अपील करेंगे। विधायक ने कहा कि रिवाल्वर का उन्होंने दुरुपयोग नहीं किया था। उस दिन बेल्ट नहीं था। पायजामा में रिवाल्वर रखने पर गिरने के चलते हाथ में हथियार को नीचे रखते हुए ले गये थे। इस दौरान किसी को धमकी या डराने की कोई बात नहीं हुई थी।
आपको बताते चलें कि, 3 अक्टूबर को मायागंज अस्पताल में हाथ में हथियार लेकर चलने का विधायक का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी ने पूरे मामले की जांच की थी। पुलिस का जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद डीएम ने लाइसेंस को स्थगित करने का आदेश दिया था। उसके बाद अब इन्होंने अपना हथियार जमा करा दिया है।