अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Aug-2021 04:06 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार के सासाराम की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है. वीडियो में उसने अपने परिवार वालों से जान का खतरा बताया है. उसका कहना है कि उसने अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी रचा ली थी. अब उसके परिवार वाले उसे और उसके पति को जान से मारना चाहते हैं. वीडियो के माध्यम से उसने पुलिस से सुरक्षा गुहार लगाई है.
दरअसल, लड़की रोहतास जिले के शिवसागर के कडजन की रहने वाली है. दो दिन पहले वह घर से भाग गई थी. उसने अपने प्रेमी से दिल्ली में जाकर शादी रचा ली थी. इसके साथ ही शादी की फोटो और वीडियो परिवार वाले को भेज दिया. इसके बाद लड़की के परिवार वाले भड़क गए और लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया. लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया. लड़की प्रियांशु ने अपनी प्रेमी विक्की से अपनी मर्जी से शादी करने की बात स्वीकार की है.
ससुराल वालों की पिटाई और पति को बार-बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद प्रियांशु ने मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उसने एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. वीडियो में प्रियांशु कह रही है कि उसने अपने बचपन के प्यार विक्की से दिल्ली में शादी रचा ली. उसके मायके वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है इसलिए वह बार-बार उसके ससुराल वालों से मारपीट करते हैं और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हैं.
प्रियांशु ने आरोप लगाया है कि उसके घर वाले आर्केस्ट्रा और देह व्यापार का धंधा करते हैं और उसे भी देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहते हैं. इसी वजह से उसने भागकर प्रेमी विक्की के साथ शादी की है. प्रेमी युगल की शादी के बाद प्रेमिका के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है. लड़की ने शिवसागर थाना में भी आवेदन दिया है, जिसमें कोर्ट में शादी का प्रमाण भी दिया है. प्रियांशु ने वीडियो में पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उसकी मदद नहीं की जा रही है.
इधर दूसरी ओर लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है. इसके बाद जबरन शादी की गई है. फिलहाल प्रियांशु के वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.