ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बच्चों के मिड डे मील पर गिद्ध की नजर डाल रहे थे BJP नेता, पुलिस ने की कार्रवाई

14-Oct-2022 10:24 AM

POORVI CHAMPARAN : बिहार का पूर्वी चंपारण इन दिनों चावल घोटाले को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। जहां सरकार यह दावा करती है की उसके द्वारा बच्चों के मिड डे मील के लिए पुरजोर मात्रा में चावल दिया जा रहा है। लेकिन, हकीकत यह है कि स्थानीय अधिकारी और ठेकेदार आपस में मिलकर बच्चों के लिए मिलने वाले मिड डे मील पर भी गिद्ध की नजर जमाए बैठे हैं। 




इससे जुड़ा एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण का है। जहां मिड डे मिल की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शुरू किये गए एक्शन में पुलीस ने भाजपा विधायक लालबाबू प्रसाद के प्रतिनिधि के घर से 39 बोरा मिड डे मिल योजना का चावल बरामद किया है। दरअसल, पीछले दिनों पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड में चावल कालाबाजारी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके इस विडियो पर संज्ञान लेते हुए पकड़ीदयाल एसडीओ ने यह निर्देश दिया था इसके पीछे किनका हाथ है, इसकी जांच पुलीस द्वारा अपने स्तर से करवाया जाए, जिसके उपरांत पुलिस टीम ने छापेमारी कर 39बोरी मिड डे मील का चावल भाजपा विधायक के प्रतिनिधि के घर से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए चावल सप्लाई करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है।




जानकारी के अनुसार, बिहार में मिड डे मील योजना के तहत सरकारी स्कूलों में मिलने वाले चावल के घोटाले का काम कोरोना काल के दौरान शुरू हुआ है। जब इस संक्रमण को लेकर सरकार ने यह निर्देश जारी किया था कि बच्चों को सुखा अनाज ही वितरित किया जाएगा। तभी मार्च 2022 में हुए खुलासे के बाद पताही प्रखंड के चार स्कूलों में मिड डे मिल की जांच की गई। जिसमें 228 क्विंटल चावल घोटाले का खुलासा हुआ था। ऐसा कहा गया था कि बच्चों को मिलने वाले इस अनाज को लेकर स्थानीय अधिकारियों ने ठेकेदारों की चांदी हो गई। आपसी साठ - गांठ कर इन लोगों ने काफी मात्रा में इन अनाजों को बाजार में बेच दिया । हालांकि,अब जब सरकार सतर्क हुई है तो इनके इस काले कारनामों की पोल खुल रही है और इस काम में शामिल लोगों को सलाखों के पिछे भेजा जा रहा है।