जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
01-Jun-2022 11:48 AM
NALANDA: खबर नालंदा की है, जहां शिक्षक का छात्रों से पंखा झलवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजगीर प्रखंड के गोवडीहा गांव के प्राथमिक स्कूल है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दो शिक्षक कुर्सी पर बैठे हैं। और कुछ बच्चे उनके सामने खड़े खड़े होकर हाथ में पंखा लेकर उन्हें हवा कर रहा है।
दरअसल, वीडियो बनाने वाला एचएम से पूछता है कि स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं या पंखा हिलाने। लेकिन एचएम कोई जवाब नहीं देता है। वीडियो बनाने वाला यह भी कहता है कि उसे सूचना मिली है कि बच्चों से पैर भी दबाया जाता है।
इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी मिली है। जिसके बाद उन्होंने वहां के प्रिंसिपल और शिक्षक से इस बारे में जानकारी ली। जिसमें उन्हें बताया गया कि वह बच्चों को होमवर्क दे रहे थे। तभी कुछ छात्र पंखा झलवाते दिखे। जिसका एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, इस संबंध में बच्चों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले की पुस्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।