कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
09-Sep-2022 08:26 PM
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत से एक महिला जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रही है। सकरा थाना के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला की किडनी निकाल ली। जब उसकी हालत गंभीर हो गयी तब उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया और मौके से फरार हो गया।
मामला मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के बरियारपुर चौक स्थित एक निजी क्लिनिक का है। जिसके संचालक पवन पर यह आरोप है कि उसने सुनीता देवी के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इस दौरान उसने मरीज की किडनी निकाल ली। उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ गयी तब डॉक्टर उसे पटना गायघाट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में ले गये। वहां जब उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो उसे मुजफ्फरपुर के SKMCH में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों में बताया कि उसकी किडनी को निकाली जा चुकी है।
पीड़िता की माँ तेतरी देवी ने बताया कि SKMCH से उसे IGIMS पटना भेजा गया लेकीन वहां मरीज को बेड नहीं मिला। जिसके बाद उसे PMCH ले जाया गया लेकिन PMCH में भी महिला की स्थिति बिगड़ने लगी उसके बाद परिजन महिला को लेकर घर आ गए। फिर स्थानीय विधायक अशोक चौधरी के सहयोग से सदर अस्पताल में भेजा गया है जहाँ डायलिसीस कराया जाएगा।
उधर आरोपी डॉक्टर व संचालक पवन क्लिनिक बंद करके फरार हो गया है। फ़ोन पर बातचीत में उसने बताया कि ऑपरेशन उसने नहीं बल्कि दूसरे डॉक्टर ने किया है। आरोपी ने बताया कि मरीज के परिजन उनके दोस्त है। उनके कहने पर ही ऑपरेशन किया था। हालांकि डॉक्टर ने स्वीकार किया कि गलती हुई है इसलिए अब वो अपनी किडनी देने के लिए तैयार है।