ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / news / बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव में शामिल हुए चिराग पासवान, मोकामा में उमड़ा जनसैलाब

बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव में शामिल हुए चिराग पासवान, मोकामा में उमड़ा जनसैलाब

06-Apr-2023 07:46 PM

By First Bihar

MOKAMA: वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की जयंती के मौके पर आयोजित पूजा में शामिल होने मोकामा पहुंचे चिराग पासवान का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस मौके पर लगने वाले मेले में भी शामिल हुए। 


मोकामा का टाल इलाका चाराडीह में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की पूजा लोगों ने धूमधाम के साथ की। जय बाबा चौहरमल से पूरा इलाका गूंज उठा। चौहरमल जी की जयंती पर चिराग पासवान ने उन्हें शत्- शत् नमन किया और देश-प्रदेश की तरक्की और अमन-चैन की कामना की।


बता दें कि मोकामा का चाराडीह इलाका पूरी तरह से टाल क्षेत्र हैं जहां तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर दराज के लोग पहुंचते है और बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना कर मेले का आनंद उठाते हैं। आज चिराग पासवान बाबा चौहरमल की पूजा करने पहुंचे थे। लोगों को जैसे ही पता चला कि चिराग पासवान मोकामा आए हुए हैं। 


तो चिराग की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव हो गये। हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई चिराग पासवान को सामने से देखना चाहता था। भीड़ इतनी थी कि कुछ लोगों को चिराग पासवान दिख नहीं रहे थे तब उनकी परेशानियों को समझते हुए चिराग पासवान अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़ गये और मोकामा की जनता को हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। अपने नेता रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान को देखकर कई लोग भावुक हो गये। बाबा चौहरमल की जय के साथ-साथ बिहार का सीएम कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो का नारा गुंजने लगा।

news image 

news image

news image